फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को एचपीयू ने दिया एक और झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपी यूनिवर्सिटी ने परीक्षा फीस के साथ साथ एडमिशन फीस भी बढ़ा दी है। एमए, एमएसी की कई कक्षाओं की फीस बढ़ा दी गई है। उधर, छात्र संगठनों ने भी इसका विरोध शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


छात्र एकता मंच के बैनर तले एकजुट हुई एसएफआई और एबीवीवी के छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री के उस बयान को भी झूठा बताया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सिर्फ परीक्षा फीस ही बढ़ाई गई है।

एबीवीपी के प्रांत मंत्री आशीष सिक्टा और एसएफआई के राज्य सचिव मनीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठी बयानबाजी कर आम जनता और छात्र समुदाय को गुमराह कर रहे है। विश्वविद्यालय ने सिर्फ परीक्षा फीस नहीं बढ़ाई, बल्कि 16 अगस्त से नई बढ़ाई एडमिशन फीस वसूलनी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन कक्षाओं में बढ़ी फीस

एमफिल, एलएलएम की एडमिशन फीस चोरी-छिपे बढ़ाकर लागू कर दी है। एमफिल आर्ट्स विषयों की फीस पहले 2150 थी, उसे 12650 रुपये कर दिया है। साइंस विषयों की फीस 4500 से बढ़ाकर 16000 की है।

एलएलएम की फीस 5000 से 18000 की है। वहीं, छात्र संगठनों ने चेताया है कि यदि फीस बढ़ोतरी के फैसले को वापस न लिया तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

छात्र एकता मंच ने बढ़ाई गई फीसों की दरों के दो लाख पर्चे छपवाकर प्रदेश में वितरण कार्य शुरू किया है। कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें