फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश ने उड़ाई मोदी सरकार की खिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
काला धन मामले पर यू टर्न लेकर नरेंद्र मोदी सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लिया। नेताओं की जुबानी बमबारी के बीच सोशल मीडिया पर भी राजग सरकार की खिल्ली उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने फेसबुक एकाउंट पर डाले गए ताजा स्टेटस में काला धन के मुद्दे पर मोदी सरकार की खिल्ली उड़ाई है। उन्होंने उन कलाकारों की फोटो भी शेयर की, भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए टीवी विज्ञापनों में जिनका इस्तेमाल किया था।

नीतीश ने उन कलाकारों की ओर सवाल उछाला है- ब्लैकमनी पर हाथ खड़े किए BJP सरकार ने! वोट आपने दिया, हिसाब भी आपको ही मांगना होगा। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा ने काले धन का मुद्दा जोरशोर से उठाया था। पार्टी ने महंगाई, भ्रष्टाचार और सुरक्षा के मुद्दे को अपने घोषणपत्रों में शामिल किया था। इन्हीं मुद्दों को आधार बनाकर विभिन्न माध्यमों के लिए विज्ञापन तैयार किए गए थे।
विज्ञापन


हालांकि काले धन के मुद्दे पर विशेष जोर दिया गया था। बाबा रामदेव ने काले धन की समस्या के सामाधान के लिए भाजपा को विशेष सहयोग दिया था। उन्होंने पार्टी के समर्थन में सघन अभियान भी चलाया था।

काला धन मतलब स्वामी रामदेव जी का योगासन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने काले धन के मुद्दे पर ही अपने फेसबुक एकाउंट पर स्टेटस डाला है-

आपको क्या लगता है ....
भाजपा की सरकार ने ब्लैक मनी के मसले पर हाथ खड़े कर दिए हैं? कहा, अभी नहीं बताएंगे कि स्विस बैंक में किन भारतियों के पैसे हैं। चुनाव से पहले भाजपा ने चीख चीख कर कहा ब्लैक मनी लाएंगे। लाना तो दूर अब खाताधारकों का नाम भी नहीं बता रहे।

नीतीश ने पाठकों से एक सवाल भी पूछा है, जो इस प्रकार है-आपको क्या लगता है भाजपा की नजर में ब्लैक मनी क्या है?
A. स्वामी रामदेव जी का योगासन
B. नरेंद्र मोदी जी का खोखला भाषण
C. भाजपा के हजारों करोड़ के प्रचार का राशन
D. वोट पाने का झूठा आश्वासन
E. वादों से पलटी मोदी सरकार का शीर्षासन
F. सारी बातें ...और झूठ के दम पर शासन
विज्ञापन

‌दिग्गी ने भी मोदी सरकार की खींची टांग

वहीं कांग्रेस महा सचिव दिग्विजय सिंह ने भी काले धन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा मोदी जी ने कहा था कि प्रधानम्रंत्री बनने के बाद वे काला धन वापस लाएंगे और देश के हर व्यक्ति को तीन-तीन लाख रुपए दिए जाएंगे। अब या तो वे अपना वादा पूरा करें या प्रधानमंत्री पद की कुर्सी छोड़ दें।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता डी राजा ने कहा है कि काले धन के मुद्दे पर भाजपा का पाखंड सामने आ गया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा करात ने मोदी सरकार के बयान को पाखंड और दोहरा मापदंड बताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें