प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों और छात्रों की ओर से आई मांग को देखते हुए यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश की तिथि को पांच अगस्त तक बढ़ा दिया है।
दो दिन में छूटे हुए छात्रों को यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश और रोलऑन होने का मौका होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. पंकज ललित की ओर से इस विशेष मौके को लेकर जारी आदेशों में सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं।
वे पांच अगस्त तक कॉलेजों में यूजी प्रथम सत्र में छात्रों को प्रवेश दे सकते हैं। प्रवेश मेरिट आधार पर रिक्त सीटों के लिए ही होगा। कॉलेजों को सुनिश्चित करना होगा कि छात्र निर्धारित उपस्थितियों को पूरा करें।
कॉलेज अगले सत्र में रोलऑन पर प्रवेश देने को भी निर्देश दिए गए हैं। कहा कि यह प्रवेश का अंतिम मौका है। इसे किसी सूरत में भविष्य के लिए पूर्व नियम या उदाहरण न माना जाए।