फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल छात्रों को तोहफा, मिला सुपर गोल्डन चांस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर ग्रेजुएट द्वितीय वर्ष के हजारों छात्रों के लिए राहत की खबर है। इन्हें सुपर गोल्डन चांस मिल गया है। बीए, बीएससी, बीकॉम, ऑनर्स, भारतीय आधुनिक भाषा (शास्त्री) के हजारों छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। वीरवार को इसकी अधिसूचना जारी हो गई।
विज्ञापन


इस विशेष मौके के लिए छात्रों को 26 फरवरी से पहले परीक्षा फार्म के साथ पांच हजार फीस जमा कर फार्म जमा करवाना होगा। कॉलेजों में यूजी में सीबीसीएस को लागू किए जाने के बाद तीन हजार की फीस के साथ सितंबर माह में गोल्डन चांस दिया गया था।

बावजूद जो छात्र द्वितीय वर्ष की परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं। उनके लिए विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अनुमति से परीक्षा पास करने का एक और मौका दिया गया है।
विज्ञापन

5 हजार फीस देकर दीजिए परीक्षा

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि जो छात्र और छात्राएं गोल्डन चांस में एक या इससे अधिक विषयों में फेल हुए हैं, और उनकी द्वितीय वर्ष की प्राइवेट या इक्डोल से परीक्षा देने की पात्रता बनती है, वे भी पांच हजार की फीस के साथ तय तिथि से पूर्व परीक्षा फार्म जमा करवा सकेंगे।

इसके बाद ही वे मार्च 2015 में होने वाली ईयर सिस्टम की द्वितीय वर्ष परीक्षा के लिए पात्र होंगे। फिलहाल, एचपीयू के इस फैसले से हिमाचल के हजारों छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

द्वितीय वर्ष की परीक्षा पास कॉलेजों में रोल ऑन पर कक्षाएं लगाने वाले और प्राइवेट छात्रों को भी 26 फरवरी से पहले सामान्य परीक्षा फीस के साथ फार्म जमा करवाने होंगे। जिन छात्रों की रेगुलर और प्राइवेट पात्रता नहीं बनती है, वे इक्डोल में फाइनल ईयर में प्रवेश लेकर परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

26 से पहले भरना होगा फॉर्म

सितंबर माह में हुई अनुपूरक तथा गोल्डन चांस की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए द्वितीय वर्ष के छात्र और बतौर प्राइवेट तथा इक्डोल छात्र अपीयर होने पर पास हुए छात्र भी 26 फरवरी से पहले परीक्षा फार्म को भर कर जमा करवाना सुनिश्चित करें।

विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि कॉलेजों में रोल ऑन पर फाइनल ईयर की कक्षाएं लगाने वाले वो छात्र जिनके फाइनल में परीक्षा फार्म जमा नहीं हुए हैं। वहीं प्राइवेट छात्र और छात्राएं, जिन्होंने रोल ऑन पर फाइनल में प्रवेश नहीं लिया है, वे बतौर प्राइवेट और बतौर इक्डोल छात्र सामान्य परीक्षा फीस के साथ 26 फरवरी से पहले विवि में फार्म जमा करवाएं। उसके बाद ही वे मार्च की अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठ पाएंगे।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने साफ किया है कि सुपर गोल्डन चांस लेने वाले और द्वितीय वर्ष की परीक्षा पास कर चुके प्राइवेट और इक्डोल छात्रों को मार्च में होने वाली फाइनल ईयर की परीक्षा के लिए भी 26 से पहले परीक्षा फार्म जमा करवाने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें