हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ईसी की बैठक में विवि के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल की एमबीए की सीटों को 200 से 300 करने को मंजूरी दे दी गई है। शनिवार को कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में कई अन्य फैसले भी लिए गए हैं। कार्यकारी परिषद ने प्रदेश विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों के गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा का विशेष मौका देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
निजी बीएड कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करने के मामले पर कोई फैसला नहीं हुआ। ईसी ने निजी बीएड कॉलेजों ब्लूम कॉलेज ऑफ एजूकेशन और नेरचौक, मंडी और ठाकुर कॉलेज ऑफ एजूकेशन ढलियारा को संबद्धता प्रदान करने तथा संबद्धता वापस लेने पर एनसीटीई के नियमों के अनुसार ही कार्रवाई का फैसला लिया।