फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के आगे झुका विवि प्रशासन, मिली सुविधा

Wed, 15 Oct 2014 03:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्र संगठनों की मांग पर विवि प्रशासन ने विवि पुस्तकालय को रात्रि 9:00 बजे तक खुला रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रशासन ने छात्रों को आगाह किया है कि यदि परिसर में अनुशासन हीनता हुई तो फिर से पुस्तकालय को बंद करने का समय पांच बजे कर दिया जाएगा।

विवि की ओर से जारी बयान में साफ किया कि यह समय प्राइवेट रिडिंग रूम पर भी लागू होगा। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने कहा कि छात्रों की पीजी डिग्री कोर्स की परीक्षाओं की तैयारियों को देखते हुए पुस्तकालय को पहले की तरह से नौ बजे तक खुला रखने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि वे शैक्षणिक माहौल बनाए रखने में सहयोग दें।

विश्वविद्यालय में वर्तमान में उपलब्ध सभी सुविधाओं के साथ अपना शैक्षणिक विकास करें। कुलपति ने दोहराया कि उनका मकसद हमेशा छात्र वर्ग के सर्वांगीण विकास रहा है।
विज्ञापन


अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षा के दिनों में पुस्तकालय को खुला रखने के समय को नौ से पांच बजे करने की मांग तीनों संगठनों ने उठाई थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें