फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU : पहले सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित, देखें यहां

Sat, 20 Sep 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय ने करीब नौ माह बाद रूसा प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत नवंबर में हुई परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने कहा कि विश्वविद्यालय स्टाफ और कर्मचारियों ने परिणाम तैयार करने को दिन-रात एक किया। कहा कि परीक्षा में प्रदेश भर के 114 कॉलेजों में 36,084 छात्र बैठे थे। परिणाम को पांच ग्रेड में घोषित किया है।

फर्स्ट क्लास एग्जंपलरी में एस प्लस और एस, फर्स्ट क्लास डिस्टिंक्शन में ओ प्लस, प्लस, ए प्लस, और ओ, फर्स्ट क्लास में सेकंड क्लास में बी प्लस, बी तीसरी क्लास में सी और फेल शामिल हैं।
विज्ञापन


कहा कि परिणाम घोषित करने में सॉफ्टवेयर की दिक्कत, परीक्षा नियंत्रकों का बार-बार बदलना, आंतरिक और बाह्य अंकों का महाविद्यालयों से समय पर विवरण उपलब्ध न होना तथा स्टाफ की कमी के कारण देरी हुई। दूसरे सेमेस्टर का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा।

रूसा के तहत महाविद्यालय स्तर पर प्राचार्य के अधीन अनुश्रवण एवं शिकायत निवारण सेल बनाया है। इसी प्रकार का सेल विश्वविद्यालय में भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर देख सकते हैं।

ऐसे देखें छात्र अपना परिणाम
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने कहा कि विवि की वेबसाइट www.hpuniv.hp.govt.in पर ई शिक्षा परीक्षा में जाकर परिणाम देख सकते हैं। इस साइट पर छात्र ऑनलाइन एप्लीकेशन को अपने यूजरनेम और पासवर्ड से खोलें।

इसमें उन्हें ग्रेड कार्ड का लिंक उनके डेशबोर्ड पर मिलेगा। लिंक पर उनके सामने उनके ग्रेड के साथ पूरा ब्योरा मिल जाएगा। इस ग्रेड कार्ड को छात्र डाउनलोड और सेव भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें