हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा सेल ने बीएससी नर्सिंग के नए सत्र 2014-15 के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है।
अब यह परीक्षा बीस जुलाई को होगी। इस परीक्षा के लिए पांच जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. नरेंद्र अवस्थी ने परीक्षा और आवेदन की तिथि बदले जाने की पुष्टि की है।
पहले बीएससीए नर्सिंग की परीक्षा छह जुलाई को तय की गई थी, मगर पंजाब बीएएमएस और एम्स की बीएससी नर्सिंग आनर्स की छह जुलाई को होने वाली परीक्षा के कारण तिथि को बीस जुलाई निर्धारित किया गया है।