हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड, एमएड, बीसीए, एमए फिजिकल एजूकेशन परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। डेटशीट संबंधित सारा ब्यौरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर परीक्षा का शेडयूल देख सकते हैं।
इससे सबंधित किसी भी जांच पड़ताल के लिए छात्र कभी भी एचपीय से संपर्क कर सकते हैं।