फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU ने घोषित किया एमसीए का रिजल्ट, देखें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर ने एमसीए (मास्टर ऑफ कंप्यूटर) के दूसरे और चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रीति जसवाल ने दूसरे सेमेस्टर में 589 अंक लेकर प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। वंदना निश्चल चौथे सेमेस्टर में 615 अंक लेकर प्रदेश में टॉपर रही हैं।
विज्ञापन


तकनीकी विवि ने महज पंद्रह दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 29 जून को ही एमसीए की परीक्षाएं खत्म हुई थीं। एमसीए दूसरे सेमेस्टर में नेहा ठाकुर दूसरे, सौम्य तीसरे, अनीता रानी और रेणू चौथे, कृष्णा पांचवें, प्रियंका ठाकुर छठे, केशव कुमारी सातवें, स्वाती शर्मा आठवें, उपासना नौवें, जबकि अनु कंवर दसवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

यह रही सेमेस्टर की प्रतिशतता

एमसीए चौथे सेमेस्टर में निखिल जसवाल दूसरे, नमिता सूद तीसरे, कामिनी चौथे, जागृति शर्मा पांचवें, रूबी छठे, गीतिका सातवें, प्रियंका नौवें, जबकि देवेंद्र रिहाल दसवें स्थान पर रहे हैं। हिप्र तकनीकी विवि हमीरपुर के प्रोजेक्ट ऑफिसर एवं परीक्षा नियंत्रक सतीश कटवाल ने बताया कि विवि से संबद्ध प्रदेश के तीन कॉलेजों में वर्तमान में एमसीए की कक्षाएं चल रही हैं। एमसीए दूसरे सेमेस्टर में 80, जबकि चौथे सेमेस्टर में 93 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। रि-अपीयर चौथे और पांचवें सेमेस्टर का परिणाम सौ फीसदी रहा है।

तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक एवं प्रोजेक्ट ऑफिसर कटवाल ने बताया कि एमसीए सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट 66.28 फीसदी, चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट 65 फीसदी, एमसीए प्रथम रि-अपीयर 44 फीसदी, रि-अपीयर सेकेंड सेमेस्टर 81 फीसदी, रि-अपीयर थर्ड सेमेस्टर 73, रि-अपीयर चौथे और पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट 100 फीसदी रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें