हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर अब परीक्षाएं ऑनलाइन लेगा। परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी भी दी जाएगी। बोर्ड की आगामी परीक्षा से कार्बन कॉपी देने का प्रावधान है। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर के अध्यक्ष जेके ठाकुर ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि बोर्ड पहली बार बहु विकल्पीय पैटर्न के साथ परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी देगा। भर्ती प्रक्रिया को सरल और सुदृढ़ बनाया जाएगा।
चयन बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षाओं को ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी रखा जाएगा ताकि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में कोई परेशानी न हो। बोर्ड में सलेक्शन प्रोसेस के बैकलॉग को भी कवर कर लिया गया है। लोक सेवा आयोग से भी चयन बोर्ड तालमेल बनाएगा। कोड 28 में इस समय 1380 पोस्टें हैं, जिन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा कोड 30 में 476 पदों को आगामी भर्ती में भरा जाएगा।