हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश होमगार्ड और सिविल डिफेंस विभाग में हवलदार इंस्ट्रक्टर/ क्वार्टर मास्टर के 11 पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग से स्वतंत्रता सेनानी कोटे का एक पद उपयुक्त उम्मीदवार न मिलने के कारण खाली रह गया है। बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए बोर्ड ने 15 सितंबर 2015 को लिखित परीक्षा, जबकि 4 फरवरी को साक्षात्कार लिया था।