फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू 21 को

Fri, 12 Feb 2016 06:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के परिसरों में संविदा चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए विवि प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। विवि प्रशासन ने साक्षात्कार (वाक इन इंटरव्यू) के लिए 21 फरवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन



गढ़वाल विवि के सभी परिसरों में हेल्थ सेंटर विकसित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। विवि के तीनों परिसरों (बिड़ला, पौड़ी व टिहरी) में 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हैं।

परिसर में ही प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए छात्र संगठन मांग कर रहे थे। छात्र महासंघ के महासचिव आयुष नेगी ने कहा कि छोटी- मोटी दिक्कतों के लिए छात्र-छात्राओं को कैंपस छोड़कर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की सुविधा को देखते हुए विवि प्रशासन ने प्रथम चरण में बिड़ला व टिहरी परिसर में चिकित्सकों की नियुक्ति करने के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है।

बिड़ला परिसर में दो व टिहरी परिसर में एक चिकित्सक तैनात किया जाएगा। दूसरे चरण में पौड़ी परिसर में चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी।

विवि के ओएसडी प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि 21 फरवरी को बिड़ला परिसर स्थित डीएसडब्ल्यू कार्यालय में साक्षात्कार (वाक इन इंटरव्यू) आयोजित किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें