प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने लिखित परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी है। बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि जूनियर अकाउंटेंट की परीक्षा 25 फरवरी को सुबह 10 से 12 बजे तक अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर के परीक्षा हॉल में होगी।
स्टेनो टाइपिस्ट (पद संख्या-465) की लिखित परीक्षा भी अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर के परीक्षा हॉल में 25 फरवरी को दोपहर बाद 2 से 5 बजे तक होगी। असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर की परीक्षा 6 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हमीरपुर और शिमला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगी।
स्टेनो टाइपिस्ट (पद संख्या-455) की लिखित परीक्षा भी 6 फरवरी को दोपहर बाद 2 से 3 बजे तक शिमला और हमीरपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगी।
सचिव विजय कुमार ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों को अनुक्रमांक नंबर भेज दिए गए हैं। परीक्षा तिथि से पांच दिन पहले अभ्यर्थियों को अनुक्रमांक नंबर न मिले तो वे किसी भी कार्य दिवस को बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।