फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित बेरोजगारों का फूटा गुस्सा, किया सचिवालय कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड टीईटी पास प्रशिक्षित बेरोजगारों ने शिक्षक भर्ती के पद बढ़ाने और गेस्ट शिक्षकों की भर्ती पर रोक सहित छह सूत्री मांगें मनवाने के लिए सचिवालय कूच किया।
विज्ञापन


सहायक अध्यापकों के 6200 पदों पर भर्ती की मांग पर पिछले 106 दिनों से शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे बेरोजगारों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार पर उनके हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को सचिवालय से पहले ही रोक लिया।

सीएम की घोषणा की दिलाई याद
बेरिकेडिंग के पास हुई सभा में बेरोजगारों ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से घोषित पदों पर एक साल बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। बीएड बेरोजगारों के लिए 31 मार्च प्राथमिक विद्यालयों में भर्ती का अंतिम अवसर है, यदि अब सहायक अध्यापक नहीं बने तो कई बेरोजगारों का शिक्षक बनने का सपना अधूरा रह जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष मनवीर रावत, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र भास्कर, सुरेश धामी, गजेंद्र जोशी, विवेक नैंनवाल, हरि प्रसाद, जयंत कुमार, रचना, अंजू, मंजू, अनुराधा, सीमा नौटियाल, जय प्रकाश, आरती नेगी, रीना बिष्ट, विश्वेश्वरी, काजल नेगी, अंकित, अरविंद बर्त्वाल, आराधना सेमवाल, शैलेंद्र आदि शामिल रहे।

निदेशक बोलीं, गलत है रिक्त पदों की सूचना
सुभाष रोड पर धरने पर बैठे बेरोजगारों की अपर मुख्य सचिव एस राजू से वार्ता कराई गई। महासंघ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र भास्कर ने कहा कि इस बीच शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बेरोजगार जो पद रिक्त होना बता रहे हैं, वह गलत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें