हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने प्रदेश बिजली बोर्ड में सुपरिंटेंडेंट डिवीजनल अकाउंट के पांच पदों और लाइनमैन के 34 पदों को भरने के लिए हुई परीक्षा की मेरिट पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। सुपरिंटेंडेंट डिवीजनल अकाउंट के पद को भरने के लिए बोर्ड ने 5 जुलाई को लिखित परीक्षा और 24 सितंबर को साक्षात्कार लिया था।
लाइनमैन पदों के लिए बोर्ड ने 21 जून को लिखित परीक्षा और 23-24 सितंबर को साक्षात्कार लिया था। बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सुपरिंटेंडेंट डिवीजनल अकाउंट के पद के लिए चयनित अभ्यर्थी : 402700, 402720, 402753, 402797, 402809
लाइनमैन पदों के लिए ये उत्तीर्ण
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने लाइनमैन पदों के लिए इन उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया है। लाइनमैन पदों के लिए बोर्ड ने 21 जून को लिखित परीक्षा और 23-24 सितंबर को साक्षात्कार लिया था।
399062, 399248, 399258, 399498, 399628, 399642, 399670, 399932, 399972, 399993, 400238, 400256, 400398, 400412, 400540, 400559, 400619, 400678, 400696, 400742, 400781, 400877, 400992, 401105, 401144, 401190, 401207, 401224, 401565, 401742, 401791, 401816, 401839, 401902
28 और 29 को होगी लिखित परीक्षा
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने प्रिजर्वेशन असिस्टेंट, स्टेनो टाइपिस्ट, मत्स्य अधिकारी और जूनियर ड्राफ्ट्समैन के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि प्रिजर्वेशन असिस्टेंट और स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा 28 अक्तूबर, जबकि मत्स्य अधिकारी तथा जूनियर ड्राफ्ट्समैन के लिए लिखित परीक्षा 29 अक्तूबर को सुबह और सायंकालीन सत्र में ली जाएंगी।
इन चारों पोस्ट कोड के लिए परीक्षा केंद्र हिप्र अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ही रहेगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी उम्मीदवार को परीक्षा से एक सप्ताह पहले बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-221841, 222204 पर संपर्क कर सकता है।