विश्वविद्यालय में पीजी कक्षाओं में शैक्षणिक सत्र 2016-17 से नया रूसा सीबीसीएस सिस्टम लागू किया जाना है। विवि ने नए शैक्षणिक सत्र का अकादमिक कलेंडर साइट पर उपलब्ध करवा दिया है, मगर अब तक इस पर फै सला नहीं हो पाया है कि नए सत्र से सीबीसीएस प्रणाली लागू होगी या उसी पुराने सेमेस्टर सिस्टम में पीजी कोर्स होंगे।
यूजी में बिना तैयारी के रूसा सीबीसीएस लागू करना पहले ही विश्वविद्यालय को भारी पड़ा है। हालत यह है कि अब तक चार-चार सेमेस्टर के परिणाम लटके हुए हैं। समय से पहले बैच की यूजी डिग्री पूरी हो भी पाएगी यह भी विवि कहने की स्थिति में नहीं है। यूजी के छठे सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्र पीजी के प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं में बैठ जरूर सकते हैं।
विश्वविद्यालय को नए सत्र से रूसा लागू करने पर फैसला लेकर, समय से यूजी अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित करने और पीजी में नए सिस्टम को लागू करने की तैयारियां समय रहते करनी पड़ेगी।
ये है अकादमिक शेडयूल
1. एमएमसी/एमएससी/फिजिक्स/कैमिस्ट्री/बॉटनी/जियोलॉजी/जियोग्राफी एमए/एमएससी गणित, एमए फिजिकल एजूकेशन, इंग्लिश, सोशल वर्क, एमएड डीएचआरडी, पीजी डीएमसी, एलएलबी तीन वर्षीय, एमएचआरडी और एमबीई कोर्स में प्रवेश करने को 16 अप्रैल आवेदन फार्म जमा करवाने की तिथि तय की गई है।
2. एचपीयू के अन्य कोर्स में प्रवेश को 15 जून आवेदन करने की अंतिम तिथि तय की है।
3. एमफिल/एलएलएम/डिप्लोमा इन आग्रेनाइजेशनल साइकोलॉजी, एनवॉयरनमेंटल, क्लीनिकल साइकोलॉजी और एडवांस डिप्लोमा इन आरएस और जीआईएस कोर्स में प्रवेश को आवेदन की अंतिम तिथि सितंबर तय की गई है।