हिमाचल सरकार ने राज्य के 20 इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का जिम्मा राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर को सौंप दिया है। धर्मशाला में हुई कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि राज्य में बीटेक, बी-फार्मेसी, एम-फार्मेसी, एमबीए और एमसीए कोर्सों के लिए एआईईईई प्रवेश परीक्षा की बाध्यता को खत्म कर दिया जाए। तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने पुष्टि की है।
ये परीक्षा वित्त वर्ष 2015-16 से तकनीकी विवि लेगा। हालांकि, परीक्षा का नाम अभी तय नहीं है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि एआईसीटीई मानकों के अनुसार 35 फीसदी अंकों वाले छात्र भी प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे।