फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा दो-मैट्रिक कंपार्टमेंट का परिणाम घोषित

Thu, 27 Nov 2014 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एसओएस की जमा दो, मैट्रिक और मिडल की कंपार्टमेंट परीक्षा में फेल अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन को 200 रुपये और पुनर्निरीक्षण को 150 रुपये फीस देकर 11 दिसंबर से पूर्व आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


कंपार्टमेंट के दोबारा पेपर देने के लिए 27 नवंबर से 26 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क और 200 रुपये प्रति विषय विलंब शुल्क के साथ 5 जनवरी, 2015 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कंपार्टमेंट का परिणाम घोषित

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय की सितंबर में हुई जमा दो, मैट्रिक और मिडल की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 13759 छात्रों ने जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी।

इनमें 6790 उत्तीर्ण हुए। 6075 छात्रों की दोबारा कंपार्टमेंट आई है। वहीं, 16252 में से 6366 परीक्षार्थियों ने मैट्रिक की कंपार्टमेंट परीक्षा पास की है। इसमें 9055 छात्र फेल हो गए हैं। मिडल के कुल 122 छात्रों में से 56 परीक्षार्थी पास हुए।

55 छात्रों को फिर से कंपार्टमेंट आई है। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org.पर उपलब्ध करवाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें