फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो होम्योपैथिक कॉलेजों की मान्यता रद्द, ये हैं नाम

Sat, 28 Nov 2015 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के दून कॉलेज ऑफ होम्योपैथी फार्मेसी एंड रिसर्च और चंदोला होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज की इस सत्र की मान्यता खत्म कर दी गई है। इन कॉलेजों ने होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में मान्यता से संबंधित दस्तावेज जमा नहीं कराए।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार डॉ. शैलेंद्र पांडेय ने इनकी मान्यता खत्म करने के आदेश दे दिए। इन कॉलेजों में इस सत्र में दाखिले हुए हैं। इससे बड़ी संख्या में छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।

नहीं दी थी जानकारी
दून कॉलेज ऑफ होम्योपैथी फार्मेसी एंड रिसर्च, पौधवाला और चंदोला होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज, रुद्रपुर को होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड ने मान्यता प्राप्त करने के लिए शुल्क, वर्तमान स्थिति के अभिलेख, फैकल्टी का पूर्ण विवरण, उपकरणों की स्थिति आदि की पूरी जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन


दोनों ही कॉलेजों ने निर्धारित समय तक कोई भी जानकारी बोर्ड को उपलब्ध नहीं कराई। इस कारण बोर्ड ने सत्र 2015-16 की दो वर्षीय होम्योपैथिक भेषजिक कोर्स की मान्यता खत्म कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें