फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में हाईटेक नकल का मामला गरमाया

Tue, 27 Aug 2013 10:03 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉ प्रवेश परीक्षा में वॉट्स एप से हुई हाईटेक नकल के मामले में जांच की मांग पर एनएसयूआई ने मंगलवार को भी डीएवी कालेज में हंगामा किया।
विज्ञापन


हंगामे की वजह से एलएलबी काउंसिलिंग बाधित होने से एडमीशन के लिए पहुंचे छात्र परेशान दिखे। सोमवार को भी हंगामे की वजह से काउंसिलिंग नहीं हो पाई थी।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई
मंगलवार को भी भारी संख्या में छात्र काउंसिलिंग के लिए पहुंचे, लेकिन एनएसयूआई के विरोध के चलते काउंसिलिंग रोक दी गई।

पढ़ें, हाईटेक नकलः ‘वाट्स ऐप’ के जरिए बाहर आ गया पूरा पेपर

एनएसयूआई नेता भूपेंद्र नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और इसके बाद ही एडमीशन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग उठाई। इसके अलावा भूपेंद्र नेगी ने कहा कि छात्रों को आईकार्ड मिलने में परेशानी हो रही है।

नाराजगी जताई
ओएमआर शीट में सामने आ रही छोटी-मोटी गलतियों के लिए छात्रों को दोबारा कालेज बुलाए जाने पर भी नाराजगी जताई। प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि अब एलएलबी की काउंसिलिंग चुनाव के बाद 9, 10 और 11 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


विरोध करने वालों में एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार, शिवेश बहुगुणा, श्याम सिंह चौहान, प्रकाश गिरी, विनीत प्रसाद भट्ट, सूरज रमोला, मोहित रावत, आयुष गुप्ता और दीपक बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


दाखिलों की संख्या पहुंची 22 हजार
डीएवी कालेज में मंगलवार को सभी विषयों में दाखिले समाप्त हो गए। अंतिम दिन बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष सहित कई कोर्स में दाखिले हुए। करीब एक बजे एडमीशन फार्म समाप्त हो जाने की वजह से कुछ देर छात्र परेशान रहे।

बाद में केंद्रीय कार्यालय से फार्म उपलब्ध करा दिए गए। अंतिम तिथि तक कालेज में दाखिलों की संख्या 22 हजार पार कर गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें