परीक्षा की अच्छी तैयारी नहीं होने से बहुत से स्टूडेंट्स एग्जाम ड्रॉप करना चाहते हैं। इससे होने वाले नुकसान की जानकारी के लिए वह एजुकेशन हेल्पलाइन पर फोन कर सलाह ले रहे हैं। एक्सपर्ट्स उनका एग्जाम फोबिया दूर कर परीक्षा में बैठने की सलाह दे रहे हैं। एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा शुरू की गई हेल्पलाइन पर इन दिनों स्टूडेंट्स संशय भरे सवाल पूछ रहे हैं।
सीबीएसई की काउंसलर और केबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल-7 की प्रिंसिपल मधु बहल ने बताया कि एडिशनल सब्जेक्ट्स को लेकर स्टूडेंट्स कंफ्यूज हैं। कुछ स्टूडेंट्स फिजिकल एजुकेशन जैसे एग्जाम छोड़ने की पूछते हैं। एग्जाम छोड़ने से भविष्य में उनको क्या दिक्कतें आएंगी।
बहल ने बताया कि वह स्टूडेंट्स को एग्जाम छोड़ने की बजाए उसमें बैठने की सलाह दे रही हैं। फिर चाहे नंबर कुछ कम क्यों न आ जाएं। बहल ने कहा कि 10वीं केबच्चे कंफर्टेबल नजर आ रहे हैं। इस साल ज्यादा कॉल 12वीं के स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स की आ रही हैं। रोजाना 15 से 20 कॉल आती हैं।
अधिकतर पेरेंट्स बच्चे के नर्वस होने के बारे में बताते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को बच्चों का मनोबल बढ़ाना चाहिए। लंबी सिटिंग होने पर बीच-बीच में उनसे बात करते रहना चाहिए।
एग्जाम ड्रॉप करने का ये कारण बताते हैं स्टूडेंट्स
अंग्रेजी विषय की सब्जेक्ट एक्सपर्ट संगीता छाबड़ा ने बताया कि स्टूडेंट्स को एग्जाम में नंबर काट लिए जाने का फोबिया भी है। ऐसे सवालों पर उनका कहना है कि एग्जामिनर बच्चों द्वारा लिखे गए उत्तर के हिसाब से नंबर देते हैं। कम से कम शब्दों में अर्थपूर्ण जवाब अधिक नंबर दिला सकता है।
स्टूडेंट्स को बिना घबराए आत्मविश्वास से परीक्षा में अपना सौ प्रतिशत देना चाहिए। फिजिक्स सब्जेक्ट एक्सपर्ट कुलदीप सिंह ने बताया कि ट्राईसिटी केअलावा फतेहगढ़ साहिब और पटियाला से भी कॉल आ रही हैं। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स महत्वपूर्ण प्रश्नों और टॉपिक की जानकारी मांग रहे हैं।
उनका कहना है कि जो टॉपिक उनको अच्छे से क्लीयर हैं उन्हीं की तैयारी पर जोर दें। ऐसा जरूरी नहीं है कि पिछले प्रश्न ही रिपीट हों। प्रेक्टिकल विषय में ए और बी सेक्शन में से 7-7 एक्सपेरिमेंट होंगे। उनमें से कोई दो स्टूडेंट से करवाए जाएंगे। फिर उसी से संबंधित वाइवा होगा।
जानकारी के लिए ये हेल्पलाइन नंबर
मधु बहल-------------------9417006590
देविंद्र सिंह मैथ-------------9417302357
संगीता छाबड़ा इंग्लिश------9814733191
नीनू राजवंशी केमिस्ट्री------9463656006
सीमा चौधरी पॉलिटिकल साइंस--9417167417
रेनू हिंदी-------------------9769312029
मिनी भसीन कॉमर्स--------9814101063
सर्वजीत कौर पंजाबी-------9878456646
धीरजा एसएसटी-----------8283835130
कुलदीप सिंह फिजिक्स-----9814183216
सोनिया इकनॉमिक्स--------9501004383
जसपाल कौर ज्योग्राफी------9872341016
सीबीएसई की टोल फ्री हेल्पलाइन----1800118004