फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर! अब ऐसे होगी एचएएस की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचएएस की मुख्य परीक्षा का पैट्रन बदल दिया है। अब यह परीक्षा आईएएस की तर्ज पर होगी। इसमें सबसे बड़ा बदलाव ये किया जा रहा है कि पहले तीन पेपर होते थे जबकि अब चार पेपर देने होंगे।
विज्ञापन


हालांकि, कुल अंकों में कोई बदलाव नहीं किया है। आईएएस की तर्ज पर अब दो के बजाय एक ही वैकल्पिक विषय चुनना होगा। पहले सामान्य ज्ञान का एक पेपर होता था, अब तीन पेपर देने होंगे।

यह फैसला आयोग की तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद मंगलवार को लिया गया है। इस बदलाव को मंत्रिमंडल की मंजूरी को भेजा जाएगा।
Trending Videos

कमेटी ने लिया फैसला

आयोग की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष केएस तोमर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें तीन सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पर चर्चा की गई। सदस्य जेसी शर्मा की अध्यक्षता वाली इस कमेटी ने रिपोर्ट दी कि एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आईएएस परीक्षा के प्रतिरूप में लागू किया जाएगा।

रिपोर्ट बनाने को संघ लोक सेवा आयोग, पंजाब, उत्तराखंड, कर्नाटक लोक सेवा आयोग एवं अन्य समकक्ष संस्थाओं की ओर से आयोजित लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के प्रतिरूपों का भी अध्ययन किया गया।
विज्ञापन

क्यों किया गया बदलाव?

चेयरमैन केएस तोमर ने बताया कि वर्तमान पद्धति के अनुसार 600 अंकों वाले दो वैकल्पिक विषयों को चुन कर परीक्षार्थी अपने चुने गए वैकल्पिक विषयों में अधिकतम अंकों को प्राप्त कर अन्य परीक्षार्थियों के लिए डिसएडवांटेज जैसी स्थिति पैदा कर देते थे। प्रस्तावित बदलाव अभ्यर्थियों की बढ़ती हुई मांग और वैकल्पिक पेपर में अधिक अंकों को प्राप्त करके दूसरे अभ्यर्थियों को नुकसान का सामना करने जैसी समस्याओं से निजात दिलाने का प्रयास है।

सिलेबस के लिए जल्द बनेगी कमेटी
आयोग सिलेबस तैयार करने के लिए शीघ्र विशेषज्ञों की एक कमेटी का गठन करेगा। कमेटी सदस्यों को प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से चुना जाएगा।

150-150 अंकों के होंगे दो पेपर
पहले वैकल्पिक विषयों के पेपर 300-300 अंकों के होते थे। अब एक वैकल्पिक विषय हटा दिया है। इसके बदले 150-150 अंकों के सामान्य ज्ञान के दो पेपर होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें