फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः फिर चलेगी कैरम की क्लास

Wed, 25 Dec 2013 01:00 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे खेलों की तरह कैरम में भी प्रतिभाएं निखारने के लिए हरियाणा शिक्षा विभाग ने जल्द ही इसे अपने स्पोर्ट्स कैलेंडर में शामिल करने का मन बनाया है।
विज्ञापन


इंडियन कैरम एसोसिएशन के पत्र में शिक्षा विभाग ने कैरम को शामिल करने के लिए हरी झंडी दे दी है।

हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा दो साल पहले कैरम को अपने स्पोर्ट्स कैलेंडर से हटा दिया गया था। जिससे हरियाणा बोर्ड से संबंधित स्कूल कैरम प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रहे थे।
विज्ञापन


इंडियन कैरम एसोसिएशन के प्रधान एसके शर्मा ने बताया कि कैरम को हरियाणा शिक्षा विभाग के स्पोर्ट्स कैलेंडर में शामिल करने की कवायद की जा रही है।

पहले यह खेल विभाग के कैलेंडर में होता था और बच्चे इस खेल को लेकर रुचि भी रखते थे, लेकिन कैलेंडर से बाहर हो जाने के कारण सरकारी स्कूल के बच्चे इस खेल से बिल्कुल अलग हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह खेल जॉब के बहुत अच्छे विकल्प दे सकता है। इसलिए विभाग को इस खेल को दोबारा से कैलेंडर में शामिल करने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें