फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल विद्यापीठ को एक्सीलेंस अवार्ड-2013

Fri, 20 Dec 2013 08:54 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसर्च और इनोवेशन में बेहतर काम करने वाली एजूकेशन संस्थानों में गुरुकुल विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को अव्वल माना गया है।
विज्ञापन


हाल ही में गुरुकुल विद्यापीठ  को एक्सीलेंस इन इनोवेशन अवार्ड-2013 से सम्मानित किया गया है। पंजाब रीजन में यह अवार्ड पाने वाला गुरुकुल एकमात्र इंजीनियरिंग एजुकेशनल संस्थान है।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता में गुरुकुल विद्यापीठ के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. एससी जैन ने बताया कि उनकी संस्थान का फोकस हमेशा पर्यावरण फ्रेंडली शिक्षा पद्धति को अपनाना और विद्यार्थियों को रोजगार देने वाले कोर्स शुरू करना रहा है।
विज्ञापन


गुरुकुल में ही सबसे पहले पेट्रोलियम तथा पेट्रोकैम इंजीनियरिंग, मैरीन इंजीनियरिंग, थ्रीडी एनिमेशन इंजीनियरिंग, एयरोस्पेश इंजीनियरिंग और एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग जैसे प्रोफेशनल और स्पेशलाइजेशन कोर्स शुरू किए गए।

डॉ. जैन ने बताया कि गुरुकुल विद्यापीठ को यह अवार्ड पंजाब में टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल प्रशिक्षण के कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, पीटीयू के कुलपति रजनीश अरोड़ा, एआईसीटीई चेयरमैन एसएस मंथा की मौजूदगी में दिया गया है।
विज्ञापन


डॉ. जैन ने बताया कि गुरुकुल विद्यार्थियों से आम आदमी से जुड़े कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इन्हें एक तय अवधि के अंदर पूरा किया जाएगा। प्रोजेक्ट संबंधी इंफ्रास्ट्रक्चर इटली से मंगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें