फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गुलदाउदी से गुलजार होगा पीयू कैंपस

Thu, 11 Dec 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में वीरवार से चार दिवसीय गुलदाउदी शो का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


पीयू के इस तरह के सातवें शो में गुलदाउदी की 190 से अधिक किस्में प्रदर्शित की गई हैं। गुलदाउदी शो को सफल बनाने के लिए बुधवार तक जोर-शोर से तैयारियां चलती रही।

पीयू प्रवक्ता के अनुसार, गुलदाउदी शो का उद्घाटन कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर दोपहर तीन बजे करेंगे। पीयू के प्रो. आरसी पाल रोज गार्डन में इसे आयोजित किया जा रहा है। 2300 से अधिक गमलों में अलग-अलग किस्मों के फूल सजाए गए हैं। पीयू के हार्टिकल्चर विभाग की ओर से इस बार छह नई किस्मों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राइसिटी के लोग चार दिनों तक पीयू कैंपस और गुलदाउदी का नजारा उठा सकेंगे। उद्घाटन के मौके पर पीयू डीयूआई प्रो. एके भंडारी और रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा भी शिरकत करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें