फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: सेना में भर्ती के लिए एक और मौका

Wed, 04 Mar 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेना में भर्ती होने का एक और मौका मिलने जा रहा है। सैनिक सामान्य ड्यूटी की भर्ती के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता बीते 1 फरवरी को निर्धारित की गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी।

सेना भर्ती कार्यालय के प्रभारी मेजर ए. उन्नीकृष्णन ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है, जिन्होंने नवंबर माह में यमुनानगर में आयोजित की गई खुली भर्ती रैली में शारीरिक और चिकित्सा टेस्ट पास किया था।

15 मार्च को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए 7, 8 व 9 मार्च को प्रात: 8.30 बजे प्रत्याशियों को सेना भर्ती कार्यालय से नये प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा के बैठने वाले उम्मीदवारों को 15 मार्च को प्रात: 5 बजे आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी में रिपोर्ट करनी होगी। नए प्रवेश पत्र के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

रद परीक्षा अब दोबारा से ली जाएगी

परीक्षा हुए एक माह हो गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही परिणाम घोषित हो जाएगा। लेकिन अब परीक्षा रद करने की घोषणा कर दी गई है।

सेना की भर्ती शाखा के प्रवक्ता ने बताया परीक्षा रद कर दी गई है। अब दोबारा से ली जाएगी। अगली परीक्षा के जिले वार प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे।

इस तारीख को मिलेंगे प्रवेश पत्र
प्रवक्ता के अनुसार प्रवेश-पत्र का वितरण 9 मार्च से किया जाएगा। रोहतक जिले के अभ्यर्थियों को 9 मार्च से, पानीपत के अभ्यर्थियों को 10 से, झज्जर के अभ्यर्थियों के लिए 11 से और सोनीपत के अभ्यर्थियों को 12 मार्च से प्रवेश पत्र वितरित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को पिछले परीक्षा के जो प्रवेश पत्र भर्ती कार्यालय रोहतक से दिए गए थे उन्हें जमा कराना होगा।

पुराने प्रवेश पत्र जमा करने के बाद ही नए जारी किए जाएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को भी प्रवेश पत्र नया लेना होगा। नियत तिथि तक प्रवेश पत्र नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों को गैरहाजिर माना जाएगा। अपना पासपोर्ट साइज एक फोटो भी साथ लाना होगा।
विज्ञापन

1800 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी

रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में 1 फरवरी को हुई सेना भर्ती की लिखित परीक्षा को रद कर दिया गया है। इसके पीछे पेपर लीक होना बताया जा रहा है। हालांकि तब सैन्य अधिकारियों ने पेपर लीक होने के बातों को सिरे ने नकार दिया था।

बता दें कि रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत जिले के 1800 अभ्यर्थियों ने सैनिक जनरल ड्यूटी श्रेणी की यह लिखित परीक्षा दी थी। झज्जर में भर्ती रैली में शारीरिक और मेडिकल परीक्षा पास करने के बाद इन युवाओं को इस परीक्षा के लिए चुना गया था1 फरवरी को सर छोटूराम स्टेडियम में आयोजित की गई थी। परीक्षा रद करने का कारण 1 फरवरी को परीक्षा से पहले ही चर्चाओं का बाजार गरमा गया था कि भर्ती का पेपर लीक हो गया है।

‘अमर उजाला’ ने इस बात को प्रमुखता से प्रकाशित किया कि पेपर अभ्यर्थियों को 3 से 5 लाख रुपये में मुहैया कराए जाने की बात कही जा रही थी। सुबह परीक्षा के समय सैन्य अधिकारियों तक पेपर लीक होने की सूचनाएं आती रही थी। यहां तक कि सिविल डिफेंस से जुड़े दो व्यक्तियों ने भी यह बात अधिकारियों तक पहुंचाई थी। लेकिन अफसरों ने इसे सिरे से नकार दिया। अफवाहों के बीच हुई परीक्षा में एक प्रश्न पत्र खो जाने से लिखित परीक्षा स्थल पर हंगामा भी हुआ।

पेपर नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों के कपड़े तक उतरवा कर जांच की गई थी। हालांकि बाद में पेपर जमीन में दबा हुआ मिल गया था और परीक्षा पूरी कराने की घोषणा भी कर दी गई थी। आला अधिकारियों ने सेना भर्ती कार्यालय पहुंच कर जानकारी ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें