सीबीएसई की ओर से आयोजित होने जा रही ग्रुप मैथ्स ओलंपियाड के आधार पर अब छात्र को अंतर्राष्ट्रीय मैथ्स ओलंपियाड तक जाने का मौका मिलेगा।
सात दिसंबर को देशभर में आयोजित होगा ओलंपियाड
सीबीएसई ग्रुप मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन आगामी सात दिसंबर को करने जा रहा है, जिसमें नौवी से 11वीं तक के छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं।
सीबीएसई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक सीबीएसई की ओर से ग्रुप मैथमेटिक्स ओलंपियाड की परीक्षा सात दिसंबर 2014 को देशभर में आयोजित की जाएगी।
इसमें से चयनित छात्रों को इंडियन नेशनल मैथ्स ओलंपियाड में जाने का मौका मिलेगा। जहां से चयन होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय मैथ्स ओलंपियाड का टिकट मिलेगा। छात्र केवल अपने स्कूल के मार्फत ही इसमें प्रतिभाग कर सकता है।
इस परीक्षा का प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी में ही आएगा। बोर्ड की ओर से 30 छात्रों का चयन करके राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाता है।
ओलंपियाड में प्रतिभाग करने के लिए प्रति छात्र 100 रुपये शुल्क लगेगा। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि पांच नवंबर 2014 है।