फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राफिक एरा दीक्षांत समारोह, इन्हें मिला गोल्ड मेडल

Sat, 29 Nov 2014 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को 5425 पूर्व छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गई। छात्रों को डिग्रियां प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि योजना आयोग के सदस्य एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष पदमविभूषण डा. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन ने युवाओं को टीम वर्क की भावना से कार्य करने पर जोर दिया। कहा कि इसरो की तमाम सफलताएं टीम वर्क से ही मिली हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड का जिक्र करते हुए डा. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन ने कहा कि महाभारत में इसका उल्लेख केदारखंड के रूप में मिलता है। कहा कि भारत तेजी से विकसित हो रहा है, वर्ष 2017 तक हम फ्रांस, ब्रिटेन और रूस को पीछे छोड़ देंगे। वर्ष 2030 तक देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे मजबूत होगी। कहा कि सुविधाएं अब महानगरों तक ही सीमित नहीं रह गईं हैं। छोटे शहरों में भी रहकर उद्यमशील बना जा सकता है।

संरक्षण के अभाव में हर साल अरबों का नुकसान
योजना आयोग के सदस्य डा. कृष्णास्वामी ने कहा कि भारतीय अपनी क्षमता का परिचय विश्व स्तर पर साबित कर चुके हैं। भारत विश्व में प्रमुख दुग्ध उत्पादक है, सब्जियों एवं फलों के उत्पादन में हम दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन कोल्ड स्टोरेज व संरक्षण के अभाव में प्रति वर्ष 440 अरब की सामग्री नष्ट हो रही है। हमें इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


इसरो के मंगल यान की सफलता का किया जिक्र
मुख्य अतिथि डा. कृष्णास्वामी ने कहा कि मंगल की कक्षा में यान के प्रवेश करते ही भारत ईलीट क्लब देशों में शामिल हो गया है। कहा कि मैं देश के भावी कर्णधारों तथा नई पीढ़ी के शोधकर्ताओं से मुखातिब हूं जो अपनी बुद्धि व उच्च स्तरीय शिक्षा के आधार पर कहीं भी सफलता हासिल कर सकते हैं।

कस्तूरीरंगन को दी मानद उपाधि
अंतरिक्ष विज्ञान अनुप्रयोग एवं तकनीकी में सराहनीय योगदान के लिए डा. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन को विश्वविद्यालय की ओर से डा.ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष कमल घनशाला, राखी घनशाला, एस फारुख, डा. दुर्गेश पंत आदि मौजूद थे।

सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं
वर्ष 2012, 2013 एवं 2014 में पीएचडी, एमबीए, एमसीए, एमटेक, बीटेक, बीसीए, बीबीए, होटल मैनेजमेंट एवं बीजेएमसी आदि पाठ्यक्रमों के सफल छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। मेरिट के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को उपाधि के साथ स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। उपाधि मिलते ही छात्र खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन


मिली पीएचडी की उपाधि
समारोह में नितिन, शहनवाज हुसैन, मीनू शर्मा, नीतू शर्मा, श्रीनिवास राय, सुनील, मल्लिकार्जुन, मुकेश चंद, अनुराग को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

इन्हें मिला गोल्ड मेडल
देवेंद्र, राजकुमार, मातबर सिंह, पीएस ठाकुर, प्रमोद, एके गोयल, दिलीप, अशोक, अतुल, तरुण आदि को विभिन्न पाठ्यक्रमों में गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें