फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक साल में ही ग्रेजुएट हो जाएंगे आप

Sun, 18 Jan 2015 12:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एकल विषय में स्नातक करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड मुक्त विवि ने चार एकल विषयों में स्नातक के लिए तीनों वर्षों की परीक्षाएं एक ही वर्ष में कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इस एकल विषय कोर्स में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें वही दाखिला ले सकेंगे जो पहले स्नातक कर चुके हैं। विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राकेश रयाल ने बताया कि प्रदेश में विशेष मांग को देखते हुए विवि ने यह व्यवस्था शुरू की है।

इसके तहत संस्कृत, उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी में से किसी एक विषय में स्नातक उपाधि की चाहत रखने वाले युवा दाखिला ले सकते हैं। शर्त यह है कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष का कोर्स एक ही साल में पढ़ना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चार विषयों के लिए बनाई गई व्यवस्‍था

मसलन, अगर किसी विषय में हर साल दो प्रश्न पत्र हैं तो एक ही साल में सभी छह प्रश्न पत्रों का कोर्स पढ़कर परीक्षा देनी होगी।

यह व्यवस्था उस लिहाज से भी बेहतर होगी जबकि प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती में हिंदी प्रवक्ता के लिए स्नातक में संस्कृत अनिवार्य मांगी गई है। फिलहाल यह व्यवस्था इन चार विषयों के लिए बनाई गई है।

इसकी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एसोसिएशन आफ स्टडी सेंटर, उत्तराखंड मुक्त विवि के अध्यक्ष अनिल तोमर ने विवि के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि भविष्य में युवाओं को विषयों के संयोजन में काफी लाभ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें