अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से फार्मा पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाले ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट के प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं।
एआईसीटीई से जारी जानकारी के मुताबिक 23, 24 फरवरी को जीपैट ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश पत्र एआईसीटीई की वेबसाइट पर नाम, रोल नंबर डालकर डाउनलोड किए जा सकते हैं।
परीक्षा 400 अंकों की होगी। इसमें चार-चार अंकों के कुल 100 सवाल होंगे। एक गलत जवाब पर एक अंक काट लिया जाएगा।
प्रवेश पत्र के लिए करें क्लिक : www.aicte-india.org