फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2708 सरकारी पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन करें ऑनलाइन

Fri, 10 Jul 2015 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में अलग-अलग श्रेणियों के 2708 पदों की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


आवेदन 23 अक्तूबर से 23 नवंबर तक वेबसाइट पर किया जा सकता है। इसके बाद वेबसाइट लिंक उपलब्ध नहीं होगा। कुल पदों में से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सब डिविजनल क्लर्क के 50 पदों, ट्रेसर के 165 पदों, सहायक राजस्व क्लर्क के 22 पदों, जिलेदार के 23 पदों तथा ड्राफ्ट्समैन के 165 पदों के लिये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इसी प्रकार, विकास एवं पंचायत विभाग में सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी के 61 पदों और लोकल ऑडिट विभाग में ऑडिटर के 30 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के इन विभागों में हैं बंपर वैकेंसी

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में ऑडिटर के 40 पदों, इंस्पेक्टर के 48 पदों, सब इंस्पेक्टर के 80 पदों और मेनुअल असिस्टेंट के 7 पदों और इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलोजी के 10 पदों के ‌िललिए आवेदन मांगे हैं।

भू-अभिलेख विभाग में पटवारी के 579 पदों तथा पशुपालन एवं डेरी विभाग में पशु चिकित्सा पशुधन विकास सहायक के 797 पदों तथा प्रोग्रेस सहायक के 26 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कृषि विपणन बोर्ड पंचकूला में सहायक सचिव के 66 पदों, मंडी सुपरवाइजर एवं फीस कलेक्टर के 126 पदों, लेखाकार (एमसी) के 47 पदों, नीलामी रिकॉडर के 269 पदों, कृषि विभाग में सांख्यिकीय सहायक के 51 पदों, आर्थिक सांख्यिकीय विश्लेषण विभाग में सहायक अनुसंधान अधिकारी/सहायक जिला सांख्यिकीय अधिकारी/सहायक योजना अधिकारी के आठ पदों तथा परिवहन विभाग में स्टेशन सुपरवाइजर के 38 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें