फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया की यूनिवर्सिटी में मुलायम के नाम पर मेडल!

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जिस यूनिवर्सिटी को बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया था, अब वहां मुलायम सिंह अपनी गहरी छाप छोड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन


मायावती के दाएं हाथ माने जाने वाले बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा की मां के नाम पर बनाई गई इस यूनिवर्सिटी में अब मुलायम सिंह यादव के नाम पर गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

दरअसल, डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को डीलिट की मानद उपाधि तो दी ही जाएगी, साथ ही यूनिवर्सिटी में उनके नाम पर यहां पर एक गोल्ड मेडल भी शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


एमए राजनीति विज्ञान के टॉपर को मुलायम सिंह यादव गोल्ड मेडल दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह 30 सितंबर को होगा। इसमें कुल 41 मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल भी मिलेगा

डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. निशीथ राय ने बताया कि समाजसेवा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए ही डीलिट की मानद उपाधि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को दे रहे हैं।

प्रो. निशीथ राय कहते हैं कि नेता जी का राजनीति में कद काफी ऊंचा है और उन्होंने काफी अच्छे ढंग से काम किया है। ऐसे में यूनिवर्सिटी ने उनके नाम पर एक मेडल भी शुरू करने का फैसला किया है।

दीक्षांत समारोह में यह गोल्ड मेडल एमए राजनीति शास्त्र के टॉपर को दिया जाएगा। इसके अलावा चांसलर गोल्ड मेडल और मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल होगा।

वहीं, कुलपति गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा। इसके अलावा निशक्त छात्रों को डॉ. शकुंतला मिश्रा गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें