फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपए में पाएं जेईई मेंस के ओएमआर

Sat, 10 May 2014 09:54 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई ने इस साल जेईई मेंस में शामिल होने वाले छात्रों को नई सुविधा दी है। वे 500 रुपए खर्च कर न सिर्फ अपनी ओएमआर आंसर शीट पा सकते हैं, बल्कि बोर्ड कैल्कुलेशन शीट भी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए कई छात्रों ने आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन


सीबीएसई से जारी जानकारी के मुताबिक छात्र चाहें तो 500 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट नौ जून 2014 तक बोर्ड भेज सकते हैं। बोर्ड अभ्यर्थी को यह जानकारी स्पीड पोस्ट से भेजेगा।

अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में नाम, रोल नंबर, पता देना होगा। वहीं, शुक्रवार शाम पांच बजे जेईई एडवांस का ऑनलाइन पंजीकरण खत्म हो गया।

जेईई मेंस पेपर 2 को करें चैलेंज
जेईई मेंस पेपर 2 (बीटेक आर्किटेक्चर) के लिए भी बोर्ड ने चैलेंज करने का मौका दिया है। छात्रों की ओएमआर आंसर शीट और परीक्षा की ‘आंसर की’ 13 मई को सीबीएसई वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन


17 मई को दोपहर दो बजे तक छात्र प्रति सवाल एक हजार रुपए शुल्क पर इसे चैलेंज कर सकते हैं। यह चैलेंज ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय ने बताया कि पेपर 2 में देहरादून से काफी छात्रों ने हिस्सा लिया था। चुनौती सही मिलने पर शुल्क लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें