फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मैच में 52 गोल खाए, किया सिर्फ एक

Sat, 10 May 2014 09:37 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच पांच, गोल खाए 52, किया सिर्फ एक। यह आंकड़ा 20वीं सीनियर नेशनल वुमन फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के प्रदर्शन का है।
विज्ञापन


राजधानी दून में हो रही इस प्रतियोगिता में प्रदेश की महिला टीम भले अपना आखिरी मुकाबला जीती हो, लेकिन इससे पहले चार मैचों में गोल खाने का अर्द्धशतक पार कर प्रदेश को शर्मसार कर दिया। यह हाल तब है, जबकि फुटबाल को राज्य खेल का दर्जा हासिल है।

उत्तराखंड को फुटबाल का गढ़ माना जाता है। पूर्व फुटबाल खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के कारण फुटबाल को राज्य खेल घोषित किया। लेकिन असम में राज्य की सीनियर महिला टीम के प्रदर्शन ने स्टेट फुटबाल एसोसिएशन की पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक गोल दागने का रिकॉर्ड
पहले ही मैच में पांडिचेरी ने उत्तराखंड को 28-0 से मात दी और किसी टूर्नामेंट के एक ही मैच में सर्वाधिक गोल दागने का रिकॉर्ड बना लिया।

अगले मैचों में उत्तराखंड मेजबान असम से 11-0, झारखंड से 8-0 और तमिलनाडु से 5-0 से हारा। अंतिम और पांचवें मैच में उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश को 1-0 से जरूर हराया। लेकिन गोल खाने में उत्तराखंड अपने ग्रुप में अव्वल रहा।

चार मैचों में उत्तराखंड ने 13 के औसत से 52 गोल खाए। अरुणाचल प्रदेश पांच मैचों में 32 गोल खाकर दूसरे स्थान पर थी।

टीम के प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन की तैयारी और खेल योजना पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। जिनका जवाब कोई देने को तैयार नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें