फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के शिक्षकों का ब्योरा एक क्लिक पर

Mon, 15 Dec 2014 09:39 AM IST
राजीव खत्री/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब गढ़वाल विवि में तैनात शिक्षकों की शैक्षणिक उपलब्धियां वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी। मान संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर विवि प्रशासन ने शिक्षकों को 22 दिसंबर तक सिस्टम मैनेजर को ब्योरा उपलब्ध कराने का सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन


एमएचआरडी ने दिए हैं निर्देश
एमएचआरडी (मानव संसाधन विकास मंत्रालय) से मिले दिशा निर्देशों के आधार पर गढ़वाल विवि प्रशासन ने तीनों परिसरों में तैनात सभी शिक्षकों को अपने शैक्षणिक ब्योरे के साथ ही पांच वर्षों की शैक्षणिक उपलब्धियां (शोध पत्रों व पुस्तकों का प्रकाशन, अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय सेमिनार व कांफ्रेंस) 22 दिसंबर तक विवि के सिस्टम मैनेजर को उपलब्ध कराने को कहा है।

इसके बाद प्रत्येक शिक्षक की अलग आईडी बनाकर इस शैक्षणिक ब्योरे को विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। समय-समय पर इसे अपडेट भी किया जाएगा। कुलसचिव प्रो. पीएस राणा ने कहा दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित एमएचआडी की बैठक में यह निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


उठता रहा विवाद
पूर्व में गढ़वाल विवि में तैनात कुछ शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों को लेकर विवाद उठता रहा है। विवि के एक वरिष्ठ प्रोफेसर के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों  से संबंधित वाद तो हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें