फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2009 के बाद जारी डिग्रियां वापस लेगा गढ़वाल विवि

Wed, 10 Sep 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
2009 में केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के बावजूद गढ़वाल विवि अभी तक राज्य विवि और उत्तरांचल के नाम से डिग्रियां जारी कर रहा था।
विज्ञापन


अब विवि इन सभी डिग्रियों को वापस लेगा और जल्द ही केंद्रीय विवि, उत्तराखंड के नाम से नई डिग्री जारी करेगा। इस मामले को राज्य मंत्री विवेकानंद खंडूरी ने उठाया था।
विज्ञापन


उन्होंने विवि को पत्र भेजकर अवगत कराया था डिग्री पर उत्तराखंड के बजाए उत्तरांचल अंकित है और दूसरे अब तक राज्य विवि ही लिखा जा रहा है।

इससे छात्रों को केंद्रीय विवि के नाम का फायदा नहीं मिल पा रहा है। विवि के कुलसचिव डॉ. पीएस राना ने बताया कि इस संबंध में बातचीत चल रही है। जल्द ही वर्ष 2009 के बाद जारी हुई सभी डिग्री वापस लेकर नई डिग्री दी जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें