गढ़वाल विवि में व्यवस्थाएं पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले शिक्षणेत्तर कर्मचारी करीब एक माह तक हड़ताल पर रहे।
बिना कोर्स पूरा कराए ही परीक्षाएं
इसके बाद अब छात्र विवि प्रशासन के खिलाफ मुखर हो गए हैं। छात्र पीजी सेमेस्टर की परीक्षाओं के कार्यक्रम को लेकर आक्रोशित हैं। छात्रों का कहना है कि विवि बिना कोर्स पूरा कराए ही परीक्षाएं आयोजित करा रहा है।
पढ़ें, जलप्रलय के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 'सूखा'
गढ़वाल विवि में गुरुवार से पीजी कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। छात्र शुरू से ही इन परीक्षाओं का विरोध कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कई विषयों में कोर्स पूरा नहीं हुआ है।
एमए ड्रांइग के छात्रों का कहना है कि उनके सिलेबस में कुछ और है और उन्हें कुछ और ही पढ़ाया जा रहा है। पूर्व छात्रसंघ महासचिव दर्शन दानू ने कहा कि अधिकांश विषयों में कोर्स पूरा नहीं है। लेकिन विवि प्रशासन कोर्स पूरा न होने के बावजूद भी परीक्षाएं आयोजित करा रहा है।
जिम्मेदारी विवि प्रशासन की
यदि ऐसे में छात्रों के साथ कुछ बुरा होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी। कुलसचिव प्रो. पीएस राणा ने कहा कि एमए ड्राइंग के सिलेबस कुछ अलग नहीं पढाया जा रहा है।
पढ़ें, नरेंद्र मोदी बनेंगे जनता के लिए 'परेशानी'
कुछ मिस प्रिटिंग हुई थी जो ठीक कर लिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम में कुछ भी बदलाव किए जाने पर उन्होंने असमर्थता जताई।
परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव को लेकर छात्र दो गुटों में बंट गए हैं। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर जोशी ने कहा कि यदि परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई जाती हैं तो उसमें छात्रों का ही नुकसान होगा।
पढ़ें, बजरंगबली के पोस्टर व भगवा झंडों से मच गई खलबली
परीक्षा तिथि आगे बढाने पर रिजल्ट समय पर नहीं निकल पाएगा। वहीं पूर्व छात्रसंघ महासचिव दर्शन दानू का कहना है कि बिना कोर्स पूरा करवाए परीक्षा करवाना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।