गढ़वाल विवि से संबद्ध बीएड कॉलेजों में इस साल छात्रों के सूनेपन को कम करने के लिए कॉलेजों की ओर से भेजे गए पत्र पर विवि ने कार्रवाई की है।
एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट के सचिव की ओर से भेजे गए पत्र पर विवि ने दाखिलों की अंतिम तिथि दस दिन बढ़ाने के साथ ही कटऑफ भी दोगुनी डाउन कर दी है।
एसोसिएशन के सचिव जीडीएस वार्ने ने बताया कि इस साल दो वर्षीय बीएड कोर्स में दाखिले को लेकर छात्रों का अपेक्षाकृत कम रुझान देखने को मिल रहा है। गढ़वाल विवि ने सबसे पहले करीब चार हजार सीटों के लिए चार हजार छात्रों के हिसाब से कटऑफ जारी की थी।
इसके तहत दाखिलों की अंतिम तिथि पांच नवंबर तय की गई थी। सूनेपन को देखते हुए उन्होंने विवि को अंतिम तिथि बढ़ाने और कटऑफ गिराने की मांग संबंधी पत्र भेजा था। विवि ने बृहस्पतिवार को पत्र स्वीकार करते हुए बीएड के दाखिलों की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही कटऑफ भी दोगुनी गिरा दी गई है।