आईआईटी और आईआईएससी बैंगलोर में एमएससी में दाखिले के लिए होने वाली ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट टू मास्टर ऑफ साइंस (जैम) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पहली बार यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसके लिए 14 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इंडिग्रेटेड पीएचडी, आईआईटी बांबे से एमएससी पीएचडी ड्यूल डिग्री, आईआईटी कानपुर से एमएससी पीएचडी ड्यूल डिग्री के अलावा विभिन्न आईआईटी से एमएससी में दाखिले के लिए इस परीक्षा में सभी सात टेस्ट पेपर कंप्यूटर आधारित होंगे।
ऑनलाइन पंजीकरण के समय सभी प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। जैम का स्कोर कार्ड भी केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा। महिला अभ्यर्थियों को 750 रुपये, सामान्य व ओबीसी पुरुष अभ्यर्थियों को 1500 रुपए और एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 750 रुपए शुल्क देना होगा। इसका परीक्षा केंद्र देहरादून में भी बनाया गया है।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.joaps.iitm.ac.in