बीएड की करीब 23 हजार सीटें खाली रहने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज
एसोसिएशन फ्री में प्री-रजिस्ट्रेशन कराने जा रही है। एसोसिएशन ने रविवार
को कॉलेजों की बैठक बुलाई है।
विशेष काउंसलिंग से सीट अलॉटमेंट होने के बाद
बीएड काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एसोसिएशन के विधि प्रभारी
डॉ. वीएम सक्सेना का कहना है कि एसोसिएशन अपनी वेबसाइट पर फ्री में
प्री-रजिस्ट्रेशन कराएगी।
रविवार को होने वाली बैठक में यह निर्णय किया
जाना है। सत्र 2013-14 में ग्रेजुएशन करने वाले और जिन्हें काउंसलिंग में
सीट अलॉट नहीं हुई है, वे प्री- रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
प्रक्रिया के लिए
बाकायदा विज्ञापन जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया प्री- रजिस्ट्रेशन कराने
के बाद एसोसिएशन सरकार से दाखिला करने की मंजूरी देने की मांग करेगी। शासन
ने मंजूरी नहीं दी तो एसोसिएशन सुप्रीम कोर्ट जाएगी।