फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: पांच हजार बच्चों का फंसेगा रिजल्ट

Wed, 09 Apr 2014 01:55 PM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधकों की लापरवाही राजधानी के करीब पांच हजारों बच्चों पर भारी पड़ने वाली है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद राजधानी के 23 कॉलेजों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के आंतरिक मूल्यांकन के नंबर उपलब्ध नहीं कराए हैं।

इसके लिए बोर्ड से आई अवॉर्ड ब्लैंक वापस इलाहाबाद भेजी जा चुकी हैं। ऐसे में आंतरिक मूल्यांकन के नंबर न पहुंचने पर इन विद्यालयों के बच्चों का रिजल्ट फंस जाएगा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल में बोर्ड परीक्षा का प्रेशर कम करने के उद्देश्य से 100 नंबर के पेपर में 70 नंबर लिखित व 30 नंबर का फैसला आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर देने की व्यवस्था की है।

इंटरमीडिएट में खेल एवं शारीरिक शिक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के नंबर बोर्ड को भेजने होते हैं। अंतिम तिथि बीतने के बावजूद 41 कॉलेज ऐसे रहे जिन्होंने आंतरिक मूल्यांकन के नंबर उपलब्ध नहीं कराए।

बाद में 18 कॉलेजों ने जैसे-तैसे करके अवार्ड ब्लैंक सूची बोर्ड कार्यालय के पास सीधे जमा की। 23 कॉलेज अभी भी ऐसे हैं जो न तो डीआईओएस और ना ही बोर्ड कार्यालय को सूची उपलब्ध करा पाए हैं।
विज्ञापन


अवार्ड ब्लैंक नहीं मिलने पर बोर्ड इन स्कूलों में पढ़ रहे करीब पांच हजार बच्चों के नंबर नहीं चढ़ पाएंगे और इनका रिजल्ट फंस जाएगा।

केकेवी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ए एन उपाध्याय ने बताया कि यह सही है कि हम समय रहते डीआईओएस कार्यालय को अवॉर्ड ब्लैंक उपलब्ध नहीं करा सके।

पांच अप्रैल के बाद अवॉर्ड ब्लैंक जमा करने की कोशिश की गई थी लेकिन तब तक सूची बोर्ड कार्यालय को भेजी जा चुकी थी।

इसलिए सीधे बोर्ड कार्यालय के पास अवॉर्ड ब्लैंक जमा करने की कोशिश की जाएगी। किसी कीमत पर बच्चों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

इन स्कूलों ने नहीं दी सूचना
गोपीनाथ लक्ष्मण प्रसाद इंटर कॉलेज, भारतीय बालिका विद्यालय शाहनजफ रोड, लखनऊ पब्लिक इंटर कॉलेज एलडीए कॉलोनी, दयानंद इंटर कॉलेज इंदिरानगर, केकेवी इंटर कॉलेज, डीआरबी इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज संजय गांधी पुरम फैजाबाद रोड, ब्राइटलैंड इंटर कॉलेज त्रिवेणी नगर, आदर्श भारतीय विद्यालय एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, श्रीमती उमा शुक्ला कन्या विद्यालय जियामऊ, केसरी बाल शिक्षा केंद्र इंटर कॉलेज केसरी खेड़ा, बेस्ट कॅरियर गर्ल्स इंटर कॉलेज त्रिवेणी नगर, ममता सरस्वती बालिका विद्यालय पटेल नगर इस्माइलगंज, शांति शिक्षा मंदिर गर्ल्स स्कूल पारा, रियल न्यू हेनरी डेज हाईस्कूल, रामकृष्ण एकेडमी गर्ल्स कमता चिनहट, स्कंद पब्लिक हाईस्कूल ग्रेन मार्केट पांडेयगंज, फ्लोरेंस नाइटेंगल इंटर कॉलेज प्रीति नगर, आईटी इंटर कॉलेज, नवीन कॉवेंट हाईस्कूल लालकुंआ चट्टान पार्क, चौधरी प्यारे लाल पब्लिक इंटर कॉलेज लक्ष्मपुर नगराम, साईं पब्लिक हाईस्कूल निलमथा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें