जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने स्मार्ट क्लासरूम यूनिवर्सिटी बनाने से पहले छात्रों को हाईटेक बनाना शुरू कर दिया है।
इसी के तहत देश में पहली बार दाखिला हेल्पलाइन को व्हाटसऐप से जोड़ा गया ताकि छात्रों को सीधे दाखिला संबंधी दिक्कतों को दूर कर सके। हेल्पलाइन के व्हाट्सऐप पर करीब 2945 समस्याओं का हल सुलझाया गया है।
जामिया प्रवक्ता डॉ. मुकेश रंजन के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्र्रक्रिया शुरू करने के साथ छात्रों को फॉर्म भरने की दिक्कतों को दूर करने के लिए पहली बार डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस की सहयोग से हेल्पलाइन डेस्क बनाई गई है।
ईमेल या लैंडलाइन पर छात्रों की शिकायतों का निवारण तो करते हैं, लेकिन मोबाइल समेत व्हाट्सऐप का प्रयोग देश में पहली बार किया गया है।