फरीदाबाद में आईटीआई में पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर बुधवार को 125 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ।
एनआईटी-पांच स्थित आईटीआई में इस दौरान काफी भीड़ लगी रही। कई विद्यार्थी पूरे कागजात के साथ नहीं आए थे, जिन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
पहले दिन 70 प्रतिशत से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। बृहस्पतिवार को 60 से 65 प्रतिशत वालों को दाखिला दिया जाएगा।
हर दिन पांच प्रतिशत की कमी की जाएगी। प्रिंसिपल भगत सिंह ने बताया कि पहले दिन प्रवेश प्रक्रिया के दौरान काफी भीड़ लगी रही। उन्होंने बताया कि दूसरी कट ऑफ लिस्ट सोमवार को जारी की जाएगी।