फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएमटी के आवेदन शुल्क में हुई बढ़ोत्तरी

Fri, 28 Feb 2014 12:43 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का खर्च आयोजक विवि बदलते ही 500 रुपए बढ़ गया।
विज्ञापन


पिछले साल पंतनगर विवि ने कराई थी परीक्षा
पिछले साल पंतनगर विवि ने परीक्षा उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्ट (यूपीएमटी) आयोजित कराई थी। तब सामान्य और ओबीसी के लिए डाक खर्च सहित शुल्क 2040, जबकि आरक्षित के लिए 1040 रुपए था।

पढ़ें, छेड़छाड़ प्रकरणः ऐसे हुई थी हरक की युवती से मुलाकात

इस बार आयुर्वेद विवि को यह जिम्मा मिला तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन पत्र की कीमत 2540 रुपए और आरक्षित श्रेणी के लिए 1540 रुपए हो गई।

पढ़ें, नागफनी, उत्तराखंड को बना सकती है धनी

विवि पदाधिकारियों का कहना है कि परीक्षा में खर्च को देखते हुए यह शुल्क तय किया गया है।

पैटर्न में बदलाव नहीं
वैभव क्लासेज के एमडी वैभव राय ने बताया कि यूएपीएमटी में 200 अंकों के प्रश्नपत्र में अगर दो अभ्यर्थी एक जैसे अंक ले आएंगे तो रसायन विज्ञान के अंकों को प्राथमिकता पर रखकर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें, पंचायत में पद चाहिए तो मायके जाना होगा

परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग भी नहीं है, जो अभ्यर्थियों के लिए अच्छी बात है।

छात्रों पर परीक्षा का दोहरा बोझ
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर अप्रैल से जून तक दोहरा बोझ पड़ने वाला है। मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाएं अप्रैल से जून के बीच होनी हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, 4 मई को खोले जाएंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट

ऐसे में परीक्षाओं के बीच तालमेल बनाना आवश्यक है। सीबीएसई की काउंसलर डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकता बोर्ड परीक्षा होनी चाहिए, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करते रहें।

पढ़ें, अब देहरादून से पहले ही रुक जाएंगी ट्रेन

छात्र पेपरों के बीच मिलने वाले गैप में प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें