इंडो ग्लोबल कॉलेजेज ऑफ इंजीनियरिंग को पीटीयू ने एक्सिलेंस इंडस्ट्री अवार्ड से नवाजा है। एक समागम के दौरान तीन सौ कैंपस में से इंडो ग्लोबल को अवार्ड के लिए चुना गया।
पीटीयू के वाइस चांसलर डॉ. रजनीश अरोड़ा और एआईसीटीई के चेयरमैन एसएस मनथा ने कॉलेज के चेयरमैन सुखदेव सिंगला और सीईओ मानव सिंगला को अवार्ड दिया।
समागम में प्रमुख सचिव एआर तलवार, एमडी अश्वनी कुमार भी मौजूद थे। सुखदेव सिंगला ने कहा कि यह मान की बात है कि उनके कैंपस को यह अवार्ड मिला।
कॉलेज का फोकस हमेशा इंडस्ट्री के लिए उपयुक्त उम्मीदवार तैयार करने पर रहा है, आगे भी यह जारी रहेगा। मानव सिंगला ने अवार्ड का श्रेय पूरी टीम को दिया।