फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेंसः एग्जाम टिप्स, जो आपको दिलाएंगे जीत

Tue, 26 Nov 2013 10:24 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए अप्रैल 2014 में होने वाली ऑनलाइन जेईई मेंस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का कंप्यूटर में महारथी होना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन


हाईटेक परीक्षा से पार पाना आसान
सीबीएसई के मुताबिक केवल माउस चला पाने वाले छात्र आसानी से इस हाईटेक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ऐसी ही तमाम शंकाओं को बोर्ड ने हाल ही में दूर कर दिया है।

सीबीएसई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा पूरी तरह स्टूडेंट फ्रेंडली है।

पढ़ें, मोदी की 'सफल' रैली के लिए होने लगी तैयारी

ऑफलाइन की तुलना में इस परीक्षा की खास बात यह भी है कि अभ्यर्थी अपने सवाल का जवाब बदल सकता है। मसलन यदि किसी सवाल का जवाब अभ्यर्थी ने ए पर क्लिक किया है और वह उसे बदलना चाहता है तो यह सुविधा केवल ऑनलाइन परीक्षा में ही उपलब्ध है।
विज्ञापन


बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि 9,11,12 व 19 अप्रैल की ऑनलाइन परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी अभ्यर्थियों को उनके ईमेल एड्रेस पर प्रश्न पत्र भेजा जाएगा। हर सवाल के अंक भी कंप्यूटर की स्क्रीन पर अलग-अलग रंगों में नजर आएंगे।

मर्जी से परीक्षा तिथि पर केंद्र का चयन
ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी आवेदन करते वक्त अपनी मर्जी से परीक्षा तिथि पर केंद्र का चयन कर सकता है।

पढ़ें, पंचायत में आरक्षण ने बिगाड़ा कई दिग्गजों का खेल

बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि यह परीक्षा इंटरनेट नहीं बल्कि कंप्यूटर आधारित होगी। यदि किसी वजह से कंप्यूटर में खराबी आ जाती है तो बोर्ड ने इसके लिए पहले से कंप्यूटर तैयार किए हुए हैं।

इसमें बदलाव के लिए लगने वाले समय में छूट दी जाएगी। ऑफलाइन की तरह ऑनलाइन में भी छात्रों को हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में प्रश्न पत्र कंप्यूटर स्क्रीन पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें