प्रदेश में सांध्य कालीन कक्षाओं की वैधता और डीएवी पीजी कॉलेज में दाखिलों में देरी पर छाई धुंध अब उच्च न्यायालय में ही छंटने के आसार हैं। डीएवी के छात्र नेताओं ने सांध्य कक्षाओं के संबंध में उच्च न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर कोर्ट खुलते ही सुनवाई होगी।
प्रदेश सरकार ने बीते वर्ष सांध्य कालीन कक्षाओं की घोषणा की थी। इस आधार पर प्रदेश के महाविद्यालयों में दाखिले हुए। दून के डीबीएस पीजी कॉलेज में भी दाखिल हुए, लेकिन डीएवी में विधिक पेंच फंस गया।
प्रबंधन और सरकार के बीच अब तक सहमति न बनने की वजह से सांध्य कक्षाओं के दाखिले अटके हैं। जबकि संबद्धता देने वाले श्रीदेव सुमन विवि ने परीक्षा फार्म भेजने की बात कही है। बावजूद इसके डीएवी में दाखिले के आसार नजर नहीं आ रहे।