फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

वैलेंटाइन डे पर ‘वैलेंटाइन’ ने ही रस्सी से घोटा प्यार का गला

Sun, 15 Feb 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिकोहाबाद
वही युवक युवती की जान का दुश्मन बन गया, जिसके साथ वो वैलेंटाइन डे मनाने आई थी। प्रेम का प्रतीक गुलाब भी दिया, लेकिन अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और युवक ने युवती की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह छत से कूदकर फरार हो गया।


यह घटना शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे आगरा जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में मोहल्ला रमेश नगर में हुई। मृतका राखी रानी (27) पुत्री लाखन सिंह कुशवाहा गांव नवदिया थाना फतेहगढ़ फर्रुखाबाद की रहने वाली थी।

सिरसागंज के प्रेम कन्या उमा विद्यालय में शिक्षिका राखी सत्यवती के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहती थी।
विज्ञापन

पढ़िए पूरी वारदात

दोपहर करीब दो बजे वह एक युवक के साथ यहां पहुंची और मकान के ऊपरी हिस्से में बने अपने कमरे में चली गई। लगभग ढाई बजे युवक बाजार गया था और वहां से कुरकुरे का पैकेट लेकर आया। इसके कुछ देर बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।

इनके झगड़ने की आवाज सुनकर सत्यवती का दस वर्षीय पुत्र सुमित ऊपर गया, लेकिन उसे युवक ने नीचे भेज दिया। सत्यवती उस समय घर पर नहीं थी।

तीन बजे वह घर पहुंची तो उसने युवक को ऊपर से बैग फेंकते हुए देखा, इसके बाद युवक भी छत से कूद गया। उसने उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह फरार हो गया। संदेह होने पर सत्यवती ऊपर कमरे में गई, वहां फर्श पर बिछे कंबल पर राखी की लाश पड़ी थी। पास में एक रस्सी और गुलाब का फूल भी पड़ा था। सूचना पर एएसपी संजय यादव, सीओ श्यामकांत, प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए।

एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों ने स्वयं को पति पत्नी बताते हुए जुलाई माह में पांच सौ रुपये महीने पर कमरा किराए पर लिया था। वे महीने पंद्रह दिन में यहां आते थे। हत्या कैसे की गई इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। युवती के बैग से उसके घर का मोबाइल नंबर मिल गया था। परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें