फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू की प्रवेश परीक्षा होगी 50 केंद्रों पर

Sat, 01 Feb 2014 09:48 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (बीबीएयू) पहली बार ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराएगा। इस बार देश भर में 50 केंद्रों पर परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, उत्तर प्रदेश में भी केंद्रों की संख्या बढ़ायी जाएगी। बीबीएयू 15 व 16 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन जारी करने की कोशिश में जुटा है। 10 फरवरी को प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर कुलपति प्रो. आरसी सोबती की अध्यक्षता में एक बैठक होगी।

बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. गोविंद जी पांडेय कहते हैं कि इस बार कंटमप्रेरी व इनोवेटिव कोर्सेज, पीजी व पीएचडी के करीब 90 से अधिक कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


कोशिश है कि सभी राज्यों की राजधानी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएं, ताकि स्टूडेंट्स को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देने के लिए लंबी दूरी न तय करनी पड़े। इसके अलावा उप्र में भी इस बार प्रवेश परीक्षा के केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

बीते सालों में लिखित प्रवेश परीक्षा होती थी और केंद्रों की संख्या करीब 15 तक होती थी लेकिन इस बार ऑनलाइन टेस्ट के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाकर 50 तक की जा रही है।

डॉ. पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और उम्मीद है कि 15 या फिर 16 फरवरी तक ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिए जाएं।

उन्होंने बताया कि इस बार कुल 48 कंटमप्रेरी व इनोवेटिव कोर्सेज हैं, 23 पीजी कोर्सेज व 22 पीएचडी कोर्सेज हैं। 10 फरवरी को कुलपति प्रो. आरसी सोबती की अध्यक्षता में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा को लेकर बैठक होगी।

इसके बाद तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। इधर, बीबीएयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद चंद्रा ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि इस बार व्यापक प्रचार-प्रसार की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें